Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन का ट्रांजिट हॉस्टल पर धरना

Advertisement

देहरादून। सीटू से संबद्ध उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन ने उत्तराखंड के विधायकों को ज्ञापन देने के कार्यक्रम के अवसर ट्रांजिट हॉस्टल के बाहर रोकने के खिलाफ गेट पर ही धरना दिया। तत्पश्चात तहसीलदार वीरेंद्र रावत के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया जिस पर उनके द्वारा सभी विधायकों को ज्ञापन भेजने के आश्वासन के साथ धरना समाप्त किया गया। इस अवसर पर शिव दुबे, सुनीता चौहान, लोकेश देवी, कलावती चंदोला, नीरज यादव, नीरा कंडारी सहित बड़ी संख्या में आशा वर्कर्स उपस्थित थी। इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने इस घटना को सरकार की तानाशाही करार दिया उन्होंने कहा कि ये सरकार नहीं चाहती है कि आशाओं सहित मजदूरों की समस्याओं को उचित माध्यम से उठाया जाए इस सरकार के खिलाफ आंदोलन को तीखा किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए

pahaadconnection

उपराष्ट्रपति ने भरतपुर में सड़क दुर्घटना में हताहत लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की

pahaadconnection

शिवपुरी चौकी प्रभारी एसआई विनोद शर्मा की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो गंगा में गिरी

pahaadconnection

Leave a Comment