Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

एमडीडीए ने की तीन निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई

Advertisement

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध एवं अनधिकृत निर्माण के विरुद्ध अभियान को तेज करते हुए ऋषिकेश और देहरादून क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र एवं प्राधिकरण की अनुमति के किए जा रहे तीन निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई की। ऋषिकेश में रेलवे स्टेशन के निकट, पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे रेलवे रोड क्षेत्र में व्यावसायिक उपयोग के लिए किए जा रहे निर्माण को निरीक्षण के दौरान चिन्हित किया गया। प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार वाद योजित किए जाने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने संबंधित निर्माण स्थल को सील कर दिया।
इसी क्रम में देहरादून के माजरा क्षेत्र में मुस्कान होटल के पीछे बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की अनुमति के बिना निर्माण कार्य किए जाने पर एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित निर्माण स्थल को नियमानुसार सील कर दिया।
वहीं माजरा क्षेत्र में ही एक अन्य निर्माण स्थल पर बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण को भी प्राधिकरण ने कार्रवाई के दायरे में लिया। जांच के बाद एमडीडीए की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मौके पर निर्माण स्थल को सील कर दिया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मंडलायुक्तों को 14 जुलाई से जनपदों की फील्ड विजिट कर स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश

pahaadconnection

दून पुलिस ने किया 2 नशा तस्करों को 1728 नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार

pahaadconnection

जान्हवी कपूर की सर्वाइवल ड्रामा ‘मिली’ नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड चार्ट में सबसे ऊपर

pahaadconnection

Leave a Comment