Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक बढ़ी

Advertisement

देहरादून, 03 अक्टूबर। जनपद देहरादून के जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) एवं आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग (EBC) के छात्र-छात्राओं हेतु संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। दीपांकर घिल्डियाल जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (https://scholarships.gov.in) पर छात्र-छात्राओं के नवीन (Fresh) एवं पूर्व वर्षों के पात्र विद्यार्थियों के नवीनीकरण (Renewal) छात्रवृत्ति आवेदन के पंजीकरण तथा शैक्षणिक संस्थानों द्वारा आवेदन पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई है। उन्होंने जनपद के समस्त संबंधित शैक्षणिक संस्थानों/विद्यालयों के निदेशक, प्राचार्य, संस्थाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्यों से अपील की है कि अपने-अपने संस्थानों में अध्ययनरत सभी पात्र छात्र-छात्राओं का राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित कराएं तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच के उपरांत छात्रवृत्ति आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर जनपद स्तर पर अग्रसारित करना सुनिश्चत करें l छात्रवृत्ति योजना से कोई भी पात्र छात्र-छात्रा वंचित न रहे, इसके लिए सभी संबंधित संस्थान विशेष ध्यान दें। उन्होंने छात्र-छात्राओं से भी अपील की कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें। छात्र-छात्राओं के हित में निर्धारित अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखते हुए समय से आवेदन एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करना आवश्यक है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

देहरादून,7 फरवरी। अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखंड श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण से प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड अनूप मलिक ने विधानसभा सचिवालय देहरादून में भेंट की। अध्यक्ष विधानसभा ने लैन्सीडौन वन प्रभाग कोटद्वार से सम्बन्धित वन विभाग की योजनाओं की जानकारी ली। लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग वर्षा से कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। मोटर मार्ग को आम जन के लिए सुविधा युक्त करने के साथ ही गड्ढा मुक्त करने के निर्देश भी दिये। साथ ही विभाग की ओर से कोटद्वार क्षेत्र के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश भी दिए। इस बैठक में अनूप मलिक मुख्य वन संरक्षक के साथ समीर सिन्हा मुख्य वन जीव संरक्षक भी उपस्थित रहे।

pahaadconnection

पछवादून में चलाया गया वृक्षारोपण अभियान

pahaadconnection

राज्यपाल ने किया अधिकारियों कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित

pahaadconnection

Leave a Comment