Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

श्री केदारनाथ धाम में यात्रा व्यवस्था सुचारू

Advertisement

रुद्रप्रयाग। शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में  श्री केदारनाथ धाम में गतिमान मास्टर प्लान के अंतर्गत अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रशासन द्वारा की गई। उक्त कार्रवाई के विरोध में केदारनाथ धाम व्यापारी संघ एवं स्थानीय दुकानदारों द्वारा हेलीपैड परिसर में धरना दिया गया। प्रकरण की जानकारी प्राप्त होने पर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा द्वारा संबंधित व्यापारियों एवं स्थानीय दुकानदारों से वार्ता की गई। जिलाधिकारी ने व्यापारियों एवं स्थानीय दुकानदारों की बात सुनी तथा उनकी ओर से रखे गए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। प्रशासन की ओर से संबंधित पक्षों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए स्थिति को स्पष्ट किया गया है। जिलाधिकारी के साथ हुई वार्ता के उपरांत अपराह्न लगभग 3:30 बजे व्यापारियों एवं स्थानीय दुकानदारों द्वारा धरना समाप्त कर दिया गया। इसके बाद केदारनाथ धाम में सभी व्यवस्थाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।  वर्तमान में श्री केदारनाथ धाम में यात्रा पूरी तरह सुचारू है। श्रद्धालुओं की आवाजाही, दर्शन व्यवस्था तथा यात्रा से संबंधित अन्य गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा केदारनाथ धाम में यात्रा से जुड़े सभी पक्षों से आपसी सहयोग, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मजदूर बोले : मजदूर नहीं टनल बचाना चाहते हैं अधिकारी

pahaadconnection

प्रधानमंत्री ने किया महतारी वंदन योजना का शुभारंभ

pahaadconnection

परिवार न्यायालय संबंधी मामलों पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment