Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

सड़क सुरक्षा और परिवहन क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक सार्थक संवाद

Advertisement

लखनऊ। सार्थक एक नई सोच के फाउंडर डॉ संतोष उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दया सिंह से अवनीश सिंह, संस्थापक, द लीडर के साथ शिष्टाचार भेंट कर सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने, सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा परिवहन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। विशेष रूप से, महिला चालकों के लिए प्रशिक्षण, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की संभावनाओं पर चर्चा केंद्रित रही। आज सड़क सुरक्षा केवल यातायात नियमों के पालन तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह जनजीवन की सुरक्षा, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र के सतत विकास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। इसी प्रकार, परिवहन क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ एक समावेशी और समान अवसरों वाले समाज के निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। हमारा मानना है कि कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और संस्थागत सहयोग के माध्यम से सड़क सुरक्षा को जन-अभियान बनाया जा सकता है तथा परिवहन क्षेत्र में महिलाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोले जा सकते हैं। इस सार्थक संवाद के माध्यम से सड़क सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आगे सकारात्मक पहल की संभावनाओं को लेकर आशा और उत्साह है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

रैट माइनिंग के श्रमिकों को सम्मानित करने का निर्णय

pahaadconnection

राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट में जनजागरूकता शिविर आयोजित

pahaadconnection

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने की सीएम से मुलाकात

pahaadconnection

Leave a Comment