Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

उत्तराखंड न्याय यात्रा के तहत लैंसडाउन विधानसभा में निकाली गई पदयात्रा, सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

Advertisement

लैंसडाउन। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों एवं जनसमस्याओं को लेकर आयोजित उत्तराखंड न्याय यात्रा के तहत लैंसडाउन विधानसभा में पदयात्रा निकाली गई। इसके उपरांत आयोजित सम्मेलन में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भागीदारी की। यात्रा के माध्यम से जनता के अधिकारों, सामाजिक न्याय, रोजगार, महंगाई, पलायन एवं उत्तराखंड की अस्मिता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड न्याय यात्रा का उद्देश्य प्रदेश की जनता की आवाज को बुलंद करना और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा, किसानों को राहत और आम जनता को महंगाई से निजात दिलाना बेहद जरूरी है। कांग्रेस पार्टी जनता के सवालों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के जिलाध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि लैंसडाउन विधानसभा में उत्तराखंड न्याय यात्रा के दौरान आयोजित सम्मेलन में हजारों लोगों की भागीदारी जनता के मुद्दों पर संवाद और जनभागीदारी के महत्व को दर्शाती है। उत्तराखंड की जनता ने राज्य निर्माण के समय रोजगार, विकास, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और पलायन से मुक्ति के सपने देखे थे। आज इन अपेक्षाओं को पूरा करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे तथा उनके समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे। उत्तराखंड न्याय यात्रा जनता के अधिकारों, न्याय और प्रदेश के सम्मान से जुड़े मुद्दों को सामने लाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, जिला अध्यक्ष विकास नेगी, विधायक विक्रम सिंह नेगी, विधायक लखपत सिंह बुटोला, रघुवीर बिष्ट, विक्रांत खंतवाल, रोशन शाह, रविंद्र रावत एवं सुरेंद्र बिष्ट सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

विपक्ष के नेता यशपाल आर्य ने की संगठन महासचिव से मुलाकात

pahaadconnection

बर्फबारी के बीच भगवान बद्रीविशाल के दर्शन को पहुंची विधानसभा अध्यक्ष, माणा गांव का भी किया भ्रमण

pahaadconnection

खुलेआम कानून की धज्जियां उठा रहे भाजपा नेता

pahaadconnection

Leave a Comment