Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए सीएम ने धनराशि की स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया

Advertisement

देहरादून।  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए अस्थायी अधिष्ठान एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर व्यय हेतु राज्य सेक्टर के अंतर्गत 175.00 करोड़ तथा भारत सरकार द्वारा अनुमोदित कार्यों के वित्तपोषण हेतु शहरी विकास विभाग के माध्यम से 317.00 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा में विधान सभा क्षेत्र सल्ट के गैरखेत, बलमरा, सराईखेत मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य हेतु 6.13 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Advertisement

उन्होंने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के विधान सभा क्षेत्र बीएचईएल रानीपुर में 03 निर्माण कार्यों हेतु 2.67 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ में विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अंतर्गत विकासखण्ड मूनाकोट के ग्राम पंचायत लामाखेत में सकत्या बड़बाप मंदिर के सौंदर्यीकरण के साथ दीवार एवं धर्मशाला निर्माण कार्य हेतु 45.03 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Advertisement

उन्होंने छठवां राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों की प्रत्याशा में पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में संक्रमित धनराशि के समान ही तदर्थ आधार पर समस्त जिला पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की तृतीय त्रैमासिक किश्त हेतु 82.21 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंह नगर में सितारगंज विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत सिडकुल से पण्डरी तक अपर बैगुल नहर के जीर्णाेद्धार हेतु 7.84 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Advertisement

उन्होंने जनपद पौड़ी गढ़वाल में विकासखण्ड रिखणीखाल के ग्राम ढिकोलिया में स्प्रिंकलर आधारित नलकूप के निर्माण हेतु 1.43 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल में विकासखण्ड रामगढ़ के ग्राम ल्वेशाल में  लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण हेतु 2.54 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Advertisement

उन्होंने जनपद चम्पावत में विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुनौली के गोगना तोक में ऐतिहासिक ब्रहमचारिणी मेला स्थल का विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 87.70 लाख के सापेक्ष 50.00 लाख की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया है। इससे संबंधित शासनादेश भी जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी में बांध परियोजना के पुनर्वास संबंधी प्रकरणों के निस्तारण के लिए पुर्नवास नीति 1988 के अन्तर्गत कृषि भूमि के स्थान पर देय नकद प्रतिकर धनराशि 5.00 लाख से बढ़ाकर पात्र 178 परिवारों हेतु 132.43 करोड़ किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

दवा खाने से छूटे बच्चों को 15 अक्टूबर को मॉप-अप डे पर खिलाई जाएगी दवा

pahaadconnection

एतिहासिक कानून सीएए लागू करने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया

pahaadconnection

भारत के प्रथम सीडीएस को अर्पित की पुष्पांजलि

pahaadconnection

Leave a Comment