Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

जलागम मंत्री ने दिये विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Advertisement

देहरादून। जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज देहरादून में जलागम निदेशालय सभागार में जलागम विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। बैठक के दौरान मंत्री श्री कैड़ा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों में तेजी लाई जाए तथा जिन कार्यों की प्रगति धीमी है, उनमें विशेष ध्यान देते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनहित से जुड़े विकास कार्यों को धरातल पर उतारना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री कैड़ा ने कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए तथा कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता को समय पर मिल सके। इस दौरान सचिव दिलीप जावलकर, परियोजना निदेशक कहकशां नसीम सहित विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

WPL क्रिकेट – आज गुजरात जायंट्स का सामना होगा मुंबई ईंडियंस के बीच

pahaadconnection

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मंत्री जोशी ने रक्तदान शिवर में किया प्रतिभाग

pahaadconnection

उत्तराखंड में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू का प्रकोप: अब ऋषिकेश में सूअर के मांस की बिक्री पर रोक

pahaadconnection

Leave a Comment