Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

मुख्यमंत्री करेंगे उत्तराखण्ड पवेलियन का उद्घाटन

Advertisement

देहरादून। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले-2026 में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 20 नवम्बर को उत्तराखण्ड पवेलियन का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत उत्तराखण्ड दिवस समारोह के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सायं 6:00 बजे से ओपन एयर एम्फीथिएटर में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे, जबकि उत्तराखण्ड सरकार में मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

Advertisement

सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक लोक कलाओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। इस आयोजन के माध्यम से देश-विदेश से आए आगंतुकों को देवभूमि की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं और लोकजीवन से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। इस वर्ष भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की थीम ‘विकास और विरासत’ रखी गई है। इसी थीम के अनुरूप उत्तराखण्ड पवेलियन में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक उत्पादों, स्थानीय हस्तशिल्प और उद्यमिता को प्रदर्शित किया जा रहा है। यह आयोजन उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

16 दिसंबर को होगी धनु संक्रांति : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

pahaadconnection

17 सितंबर से होगी श्राद्ध पक्ष की शुरुआत

pahaadconnection

छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए : महर्षि

pahaadconnection

Leave a Comment