Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

गंगा नदी में बहकर लापता हुए 15 वर्षीय किशोर की तलाश में सर्च अभियान जारी

Advertisement

पौड़ी। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को सूचना मिली कि संत सेवा आश्रम के समीप नाव घाट पर गंगा नदी में स्नान करते समय 15 वर्षीय किशोर अंश परमार निवासी रोहता, जनपद आगरा (उत्तर प्रदेश), नदी के तेज बहाव में बह गया। किशोर अपने स्कूल टीचर एवं अन्य बच्चों के साथ भ्रमण पर आया हुआ था। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उप निरीक्षक लक्ष्मणझूला श्री प्रकाश पोखरियाल पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीमों ने बिना विलंब किए संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लापता किशोर की तलाश के लिए एसडीआरएफ की डीप डाइवर्स टीम द्वारा गंगा नदी में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीमें नदी के विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार तलाश कर रही हैं।

फिलहाल किशोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उसकी तलाश में पुलिस एवं एसडीआरएफ का संयुक्त सर्च अभियान लगातार जारी है।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

हमले से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

pahaadconnection

भारत कई तरीकों से दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार है : डॉ. जितेंद्र सिंह

pahaadconnection

यूपी पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक की पत्नी की हत्या

pahaadconnection

Leave a Comment