Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

मुख्यमंत्री ने प्रदान की वित्तीय स्वीकृति

Advertisement

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए ₹5.19 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन विकास कार्यों से संबंधित क्षेत्रों में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, शहरी प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आमजन को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत लीती से मां होकरा मंदिर तक ट्रेक रूट एवं व्यू प्वाइंट के निर्माण कार्यों के लिए 88.79 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में 53.27 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल में कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने हेतु विद्युत पोल स्थापित करने, विद्युत लाइन निर्माण एवं लाइन शिफ्टिंग के 344.04 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में 137.61 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर के खटीमा विधानसभा क्षेत्र में 300 हैंडपंप लगाए लगाए जाने के लिए 86.57 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

श्रमिकों व उनके परिवारों ने दिखायी घैर्य की पराकाष्ठा : स्वामी चिदानन्द सरस्वती

pahaadconnection

स्वर्ण पदक विजेताओं को किया सम्मानित

pahaadconnection

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छोटे साहिबजादो व माता गुजर कौर का शहीदी दिवस

pahaadconnection

Leave a Comment