Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

बस्तियों के मालिकाना हक का मुद्दा हाशिये पर

Advertisement

देहरादून 24 नवम्बर। बस्ती बचाओ आंदोलन के संयोजक एव भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), देहरादून के सचिव अनन्त आकाश ने कहा की बस्ती बचाओ उत्तराखंड में मलिन बस्तियों और कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले गरीब व निम्न- मध्यम वर्गीय परिवारों के मालिकाना हक का मुद्दा सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल दोनों के लिए केवल मतदान बैंक बनकर रह गया है। चुनावी मौसम में मालिकाना हक के वादे और सत्ता में आने के बाद बुलडोजर व एलिवेटेड रोड परियोजनाओं के निशाने पर बस्तियां- यही उत्तराखंड की राजनीति की विडंबना बन चुकी है उक्त आशय का वक्तव्य बस्ती बचाओ आन्दोलन ने जारी किया!

मालिकाना हक: तीन चुनावों का टूटा वादा

Advertisement

भाजपा ने लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकाय—तीनों चुनावों में बस्तीवासियों से मालिकाना हक का वादा किया। तीनों स्तरों पर उसकी सरकार बनी, लेकिन आज तक मालिकाना हक पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उल्टे, चुनाव जीतने के बाद एलिवेटेड रोड परियोजनाओं के नाम पर उन्हीं बस्तियों को उजाड़ने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्य विपक्षी दल भी मालिकाना हक के मूल सवाल पर पूरी तरह चुप है और केवल वोट बैंक का गणित बना रहा है।

रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड:- देहरादून में रिस्पना नदी के किनारे बसी बस्तियों और बिंदाल क्षेत्र की प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना सबसे बड़ा संकट है। नगर निगम रिकॉर्ड में दर्ज, बिजली-पानी के बिल भरते आ रहे हजारों परिवारों को अवैध बताकर विस्थापित करने की तैयारी है। इस परियोजना से लगभग 5,000 परिवारों की 50,000 आबादी बेघर होगी। बाढ़ सुरक्षा व तटबंधों का निर्माण वर्षों से पेंडिंग है, लेकिन बस्तियां उजाड़ने के लिए प्रशासन तुरंत सक्रिय हो जाता है।

Advertisement

आशारोड़ी-मियांवाला एलिवेटेड रोड:- 13 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर लगभग 2,000 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है, जिसमें से 1,000 करोड़ रुपये केवल भूमि अधिग्रहण पर। संघर्ष समिति का दावा है कि नए अलाइनमेंट से 300 से अधिक मकान टूट सकते हैं और 1,200 से अधिक लोग बेघर हो सकते हैं। पहले इस रोड को मौजूदा एन एच-07 के ऊपर बनाने का प्रस्ताव था, जिसे बाद में घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्रों की ओर मोड़ दिया गया—प्रभावित निवासी इसे प्रभावशाली व्यक्ति की संपत्ति बचाने की मंशा बताते हैं। सरकार से मांग की कि बस्तियों को मालिकाना हक दिया जाए—तीन स्तरों पर किए गए चुनावी वादों को पूरा किया जाए। रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड परियोजना निरस्त की जाए।आशारोड़ी-मियांवाला एलिवेटेड रोड का NH-07 के ऊपर मूल योजना के अनुसार पुनर्निर्धारण किया जाए।बस्तियों में बाढ़ सुरक्षा व तटबंधों का निर्माण सुनिश्चित किया जाए। नागरिक सुविधाएं—साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं व कानून व्यवस्था—बहाल की जाएं। नशाखोरी व बढ़ते अपराध पर ठोस कार्रवाई हो। फुटपाथ व्यवसायियों, रेहड़ी-पटरी व फेरी वालों के उत्पीड़न को रोका जाए। संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया है कि जब तक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अधिसूचना निरस्त नहीं होती और बस्तीवासियों को मालिकाना हक नहीं मिलता, शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा। बस्तियों में रहने वाले लोग भी इस राज्य के नागरिक हैं, और उन्हें भी सम्मान, सुरक्षा और मालिकाना हक का समान अधिकार है। वोट बैंक का गणित जनता के जीवन से बड़ा नहीं हो सकता।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चम्पावत में ग्रामीण संपर्क को मजबूती

pahaadconnection

कैबिनेट मंत्री ने किया सैन्यधाम का निरीक्षण

pahaadconnection

अल्जाइमर रोग के संभावित इलाज का रास्ता प्राकृतिक पॉलिफेनॉल में पाया गया

pahaadconnection

Leave a Comment