Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

श्रमिकों पर पुलिस दमन धामी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का परिणाम : लेखराज

Advertisement

देहरादून 24 नवंबर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के जिला महामंत्री लेखराज ने निर्माणाधीन लखवाड़ ब्यासी जलविद्युत परियोजना में अपने जनतांत्रिक अधिकार यूनियन बनाने को लेकर शांतिपूर्वक आंदोलित श्रमिकों पर लाठी चार्ज व दमन कर आंदोलन को कुचलने के प्रयास की घोर निंदा करता हैं।उन्होंने कहा कि सीटू से संबद्ध संविदा श्रमिक संघ उत्तरांचल प्रांतीय आँचल की यूनियन है जिसे 2023 से उक्त परियोजना में श्रमिकों को उनके अधिकार दिलाने हेतु मजदूरों संगठित हर उनके शोषण को बदस्तूर जारी रखने हेतु संविदाकार एल&टी कंपनी द्वारा यूनियन को मान्यता नहीं दी जा रही है किंतु मजदूर यूनियन की मान्यता हेतु आंदोलनरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि एल & टी कंपनी द्वारा श्रमिकों के शोषण को जारी रखने हेतु श्रम विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है उन्होंने श्रम विभाग को चेतावनी दी कि यदि श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को उनके अधिकार दिलाने हेतु कार्यवाही नहीं करते हैं तो सीटू श्रम विभाग के खिलाफ आंदोलनात्मक  कार्यवाही करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि श्रमिकों पर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही कंपनी को फायदा पहुंचाने वाली कारवाही है इससे धामी सरकार का मजदूर विरोधी चेहरा सामने आ गया है जिसका खामियाजा भाजपा सरकार को आने वाले विधान सभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा और मजदूर इन्हें सत्ता से बाहर करेगा । उन्होंने कहा कि यदि कंपनी अपनी हठधर्मिता से बाज नहीं होती है तो मजदूर वर्ग व्यापक आंदोलन को बाध्य होगा उन्होंने चेतावनी दी कि उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड प्रधान नियोजक होने के नाते यूनियन को मान्यता नहीं देता है तो श्रमिक अन्य जगहों पर भी हड़ताल कर UJVNL के कार्य को ठप कर देंगे। उन्होंने मांग की कि मजदूरों की जायज मांगों सहित यूनियन को मान्यता दे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

घोषपुरी जल योजना में ग्राम पंचायतों का बकाया माफ किया जाए – महेश कडूस पाटिल का राजस्व मंत्री विखे को बयान।

pahaadconnection

13 महिलाओं को तीलू रौतेली और 33 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट सेवा कार्य सम्मान

pahaadconnection

राजयपाल को दिया “देहरादून उत्तरायणी कौतिक महोत्सव-2026” के लिए निमंत्रण

pahaadconnection

Leave a Comment