Pahaad Connection
स्वास्थ्य और फिटनेस

बारिश के मौसम में ऐसे करें बालों की देखभाल, इससे बालों से जुड़ी समस्याएं होगी दूर

Advertisement

बारिश के मौसम में बाल टूटने लगते हैं कभी-कभी बालों में फंगस और डैंड्रफ जैसी समस्याएं भी हो जाती है। लगातार बाल टूटने की वजह से हम परेशान हो जाते हैं बारिश के मौसम में हमें अपने बालों की एक्स्ट्रा केयर लेनी होती है। अगर आप अपने बालों पर ध्यान नहीं देते तो समस्याएं और बढ़ सकती है। इसलिए आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे इन्हें फॉलो करके आप अपने बालों की सही देखभाल कर पाएंगे इससे बालों से जुड़ी समस्याएं दूर होगी।                 बारिश के मौसम में हो सके तो बालों को जिला ना होने दें। अगर बाल गीले हो गए हैं तो तुरंत उन्हें अच्छे पानी से धो लें। इसके अलावा आपको डैंड्रफ की समस्या है तो एंटी डैंड्रफ शैंपू का भी इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपके बाल रूखे हैं तो आप माइल्ड शैंपू का ही इस्तेमाल करें। गीले बालों में कंघी ना करें। समय-समय पर बालों को ओइलिंग जरूर करें। इसके अलावा कुछ घरेलू नुस्खे आजमा कर आप अपने बालों की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। आप हेयर मास्क बनाकर बालों पर लगा सकते हैं। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में मेथी के दाने की पेस्ट बना लें अब इस पेस्ट में थोड़ा सा नींबू का रस डालकर बालों की स्कैल्प में अच्छे तरीके से लगाएं। थोड़ी देर इसे ऐसे ही रहने दें उसके बाद किसी अच्छे शैंपू से बालों को धो लें। इससे आपके बालों से जुड़ी समस्या दूर होगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सुबह एक कली लहसुन से क्या मिलेगा लाभ, गैस की समस्या का इलाज

pahaadconnection

अपनी त्वचा के प्रकार के आधार पर आवश्यक त्वचा देखभाल के बारे में जानने का तरीका यहां दिया गया है |

pahaadconnection

उंगलियां चाटते रह जाए इसी पनीर मसाला बनाने की रेसिपी घर पे बनाइए

pahaadconnection

Leave a Comment