Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
राजनीति

हरियाणा: हरियाणा में सरकार का नहीं, बल्कि अपराधियों का चलता राज: डा सुशील गुप्ता

Advertisement

हरियाणा, 19 जुलाई। हरियाणा में नूंह में खनन माफिया द्वारा डीएसपी को डंपर से कुचलकर मार डालने को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद डा. सुशील गुप्ता ने प्रदेश सरकार की कड़ी निंदा की है। डा. गुप्ता ने कहा है कि हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नहीं, बल्कि माफिया की सरकार चल रही है।
तावड़ू इलाके के पंचगांव में पहाड़ी पर अवैध खनन करने वाले माफिया द्वारा डीएसपी सुरेंद्र सिंह को डंपर से कुचल कर मारने का यह ताजा उदाहरण है। मालूम हो डंपर से कुचले जाने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल वारदात में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश देते हैं, लेकिन कार्रवाई करने से कतराते हैं। अगर खनन माफिया पर पहले से ही कड़ी कार्रवाई की होती तो आज डीएसपी सुरेंद्र सिंह जिंदा होते। डीएसपी पंचगांव की पहाड़ी में बड़े स्तर पर चल रहे अवैध खनन को रोकने के लिए गए थे। उन्होंने मौके पर खनन कर रहे माफिया को रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने उनपर पत्थरों से भरा डंपर चढ़ा दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पार्टी के हरियाणा प्रभारी डा. गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में खनन माफिया को  सरकार का साथ मिला हुआ है। वरना क्या कारण है कि कैग द्वारा 2018 में 5 हजार करोड़ के घोटले को उजागर करने के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि वर्तमान में यह घोटला 50 हजार करोड़ तक जा पहुंचा है। यह पैसा सरकार के खजाने में आने की अपेक्षा प्रदेश के राजनेताओं और उच्च पदों पर बैठे पदाधिकारियों की झोली में जा रहा है। डा. गुप्ता ने कहा प्रदेश में महिलाओं, व्यापारियों की बात तो दूर अब विधायकों को भी सरेआम जान से मारने की धमकी मिलने लगी है। यह इस बात का सबूत है कि हरियाणा में चुनी हुई सरकार नहीं, बल्कि बदमाशों का राज चल रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द खनन माफिया पर नकेल कसने तथा डीएसपी सुरेन्द्र सिंह को इंसाफ देने और उनके हत्यारों को पकड़ने की मांग की है। अगर सरकार ने इस पर कुछ नहीं किया तो, आम आदमी पार्टी को मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पड़ेगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के बजट पर दुनिया की निगाहें

pahaadconnection

जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर रहीं कांग्रेस : मथुरादत्त जोशी

pahaadconnection

राहुल गांधी ने रामलीला मैदान से पीएम मोदी को महंगाई के उपर घेरा।

pahaadconnection

Leave a Comment