Pahaad Connection
Breaking News
जीवनशैली

सावन माह में मोरपंख से करे उपाय, घर में आएंगी खुशियां ही खुशियां

Advertisement

वैसे तो सावन का महीना भगवान् शिव का महीना माना जाता है। इस महीने उन्ही की पूजा की जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं की इस महीने यदि श्री कृष्ण की पूजा की जाए तो भी बड़ा महत्व होता है। बता दें कि श्रीकृष्ण को मोर का पंख बेहद प्रिय है,ऐसे में आप सावन के महीने में मोर के पंख से कुछ उपाय करके अपनी परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

  • आप 21 बार ग्रह मंत्र बोलकर मोर के पंख पर पानी के छींटे लगाएं और अपने घर में किसी साफ-सुथरी जगह पर स्थापित करें। स्थापित करते समय दिशा का ध्यान दें। पूर्व या उत्तर दिशा में आप इस मोरपंख को स्थापित कर सकते हैं। जहां से यह सभी को दिखाई दें। ऐसा करने से ग्रहों का अशुभ प्रभाव खत्म हो सकता है।
  • सावन के महीने में यदि आप नवजात शिशु को चांदी के ताबीज में मोर पंख पहनाते हैं तो इससे बच्चों को कभी भी बुरी नजर नहीं लगती है।
  • अपने घर के मुख्य द्वार पर तीन मोर पंख लगाकर ओम द्वारपालय नमः जाग्रय स्थापयै स्वाहा मंत्र लिखकर और नीचे गणेश जी की मूर्ति लगाएं। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है।
  • आर्थिक तंगी से परेशान लोग राधा कृष्ण के मुकुट में मोर पंख लगाएं और 40 दिन बाद उस मोर पंख को अपने घर की तिजौरी में रख दें। ऐसा करने से धन की समस्या दूर हो सकती है।
Advertisement
Advertisement

Related posts

केले के पत्तों पर खाना खाने का रिवाज

pahaadconnection

पार्टनर को सरप्राइज देते समय न करें ये गलती, नहीं तो प्लान बिगड़ सकता है

pahaadconnection

गर्मियों में सेहत का रखे ख़्याल गन्ने का जूस है आपके लिए वरदान

pahaadconnection

Leave a Comment