Pahaad Connection
Breaking News
राजनीति

शिवसेना के संजय राउत रहेंगे 4 अगस्त तक ED की हिरासत में

Advertisement

शिवसेना और संजय राउत के दिन अभी गर्त में चल रहे हैं पहले सरकार गयी तो अब राउत जैल.शिवसेना सांसद संजय राउत को पीएमएलए कोर्ट ने 4 अगस्त तक ईडी के हिरासत में भेज दिया। ईडी ने कोर्ट से आठ दिन की रिमांड मांगी थी। ईडी ने राउत को पूछताछ के बाद रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार सुबह मेडिकल कराने के बाद ईडी उन्हें लेकर कोर्ट पहुंची।ईडी का कहना है कि संजय राउत जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उसने कोर्ट को बताया कि हमने 3 बार समन भेजा, लेकिन राउत पेश नहीं हुए। इस दौरान पात्रा चॉल मामले से जुड़े सबूतों से छेड़छाड़ की गई। ईडी के अपर निदेशक सत्यव्रत कुमार ने रविवार रात राउत से पात्रा चॉल घोटाले से कमाई के बारे में पूछा। अलीबाग और दादर के फ्लैट के बारे में भी जानकारी मांगी गई, लेकिन उन्होंने अधिकतर सवालों के जवाब नहीं दिए। राउत की गिरफ्तारी के विरोध में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के कई इलाकों में प्रदर्शन किया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

लाल चौक पर राहुल गांधी ने फहराया तिरंगा

pahaadconnection

देहरादून जिलाधिकारी महीने में दो बार करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा, सीएम धामी का निर्देश

pahaadconnection

भाजपा सरकार ने दिया अपने नेताओं को अत्याचार करने का लाईसेन्स : करन माहरा

pahaadconnection

Leave a Comment