Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
राजनीति

भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती के बयान ने TMC में मचाया हडकम्प

Advertisement

राजस्थान के साथ साथ अब पश्चिम बंगाल की राजनीती में  भी उठा पटक होने की सम्भावना दिख रही है ,यहाँ बीजेपी नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक बार फिर अपने दावे से पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस में हड़कंप मचा दिया है।कोलकाता में बीजेपी ऑफिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, “21 टीएमसी विधायक अभी भी मेरे संपर्क में हैं, मैंने ये बात पहले भी कही थी और फिर से मैं कह रहा हूं, मैं अपनी बात कायम हूँ। बस सही समय का इंतजार करिए।”बीजेपी नेता ने कहा, “मुझे पता है पार्टी में कुछ आपत्तियां हैं, कई लोगों ने कहा कि वो इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।

मैंने कहा है कि मैं वही गलती नहीं दोहराऊँगा।”मिथुन चक्रवर्ती शनिवार को दुर्गा पूजा को लेकर शहर भर के नेताओ के साथ एक बैठक के लिए कोलकाता में थे। इसी दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने ये दावा दोहराया। जब उनसे विधायकों की संख्या को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,मैं आपको सटीक संख्या नहीं बताऊँगा, लेकिन ये कह सकता हूँ कि संख्या 21 से कम नहीं है।इस बयान के बाद TMC के खेमे में उठा पटक का माहोल बन गया है ..

Advertisement
Advertisement

Related posts

भारी बारिश के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर दून पुलिस

pahaadconnection

मेरे निर्देशों को कार्यवाही में नहीं किया शामिल – बेनीवाल

pahaadconnection

प्रधानमंत्री ने बंगलौर मेट्रो की व्हाइटफील्ड (काडुगोडी) से कृष्णाराजपुरा मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया

pahaadconnection

Leave a Comment