Pahaad Connection
Breaking News
खेल

दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर दिखाएंगे मुंबई हाफ मैराथन को हरी झंडी

Advertisement

अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर रविवार को मुंबई हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे जो कोविड-19 के कारण ब्रेक के बाद वापसी करेगी।  इसमें 13 हजार 500 से अधिक धावक भाग लेंगे। धावक तीन अलग-अलग श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा पेश करेंगे। इसमें चार हजार से अधिक धावक 21के (किमी) वर्ग में चुनौती पेश करेंगे। सात हजार धावक 10के और ढाई हजार धावक 5के वर्ग में हिस्सा लेंगे।

हाफ मैराथन और 10 हजार मीटर की दौड़ के विजेताओं को सम्मानित करने वाले तेंदुलकर ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘व्यायाम के रूप में दौड़ने के कई फायदे हैं, आपकी शारीरिक और मानसिक फिटनेस दोनों के लिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब से महामारी शुरू हुई है तब से फिटनेस पर ध्यान कई गुना बढ़ गया है और लोगों ने सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को महसूस किया है।’’

Advertisement

हाफ मैराथन बीकेसी के जियो गार्डन से शुरू और समाप्त होगी। हाफ-मैराथन (21के) सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर, 10के दौड़ सुबह छह बजकर 20 मिनट पर और 5के दौड़ सुबह आठ बजे शुरू होगी। इसमें भारतीय नौसेना के दो हजार से अधिक धावक भी भाग लेंगे। हाफ मैराथन में सबसे उम्रदराज पुरुष प्रतिभागी 82 साल का होगा जबकि सबसे उम्रदराज महिला 72 साल की होगी। सबसे कम उम्र की धावक सात साल की लड़की और आठ साल का लड़का होगा जो दोनों 5के वर्ग में चुनौती पेश करेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

भारतीय रेसलरो के सामने दुनिया चित – विनेश ने जीता गोल्ड

pahaadconnection

द हैरिटेज स्कूल में अंन्तर विद्यालयी विज्ञान प्रतियोगिता 2023 में

pahaadconnection

38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार के लिये किया जाएगा पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन

pahaadconnection

Leave a Comment