Pahaad Connection
उत्तराखंड

पुलिसकर्मियों के बढे ग्रेड-पे वाले एएसआई पद सृजन का आदेश जारी

Advertisement

देहरादून, 
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस जवानों की ग्रेड-पे की समस्या का एक नया समाधान किया है। उन्होंने समय से पदोन्नति देने के लिये एक नया पद अपर उप निरीक्षक (एएसआई) सृजित करने के आदेश दिये हैं। जिन्हें 4200 ग्रेड-पे प्रदान किया जायगा। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री की इस पहल का स्वागत किया है।

डीजीपी ने रविवार अपराह्न जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं। एएसआई का एक भी पद नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने तथा एएसआई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं। जिनका ग्रेड-पै 4200 होगा।

Advertisement

श्री कुमार ने शासन के इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि, “उनका विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही विवेचना हेतु नए विवेचक उपलब्ध होने से विवेचना की गुणवत्ता में सुधार आएगा। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि इस निर्णय से सभी कांस्टेबल कम से कम एडिशनल एस आई के पद से सेवानिवृत्त होंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

चमोली पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, दिया भयमुक्त होकर मतदान करने का सकारात्मक संदेश

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया राज्य आपदा प्रबंधन कन्ट्रोल रूम का औचक निरीक्षण

pahaadconnection

उत्तराखंड में भयंकर भूस्खलन 400 से ज्यादा यात्री फसे आवाजाई बंद

pahaadconnection

Leave a Comment