इस साल देश में बॉलीवुड फिल्मों की हालत भले ही खराब रही हो, लेकिन साउथ सिनेमा का दबदबा रहा है। एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ न केवल देश बल्कि दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। फिल्म की स्टार कास्ट को लोगों ने इतना पसंद किया कि फिल्म के पोस्टर, वीडियो और गाने महीनों बाद भी वायरल होते रहते हैं। वहीं अब एक और खबर सामने आ रही है कि फिल्म के लीड स्टार राम चरण को इस साल बेस्ट एक्टर का ऑस्कर मिल सकता है. इस खबर के साथ सोशल मीडिया पर हैशटैग #RamCharanForOscars ट्रेंड कर रहा है।
आपको बता दें कि ‘आरआरआर’ में राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में हैं। दोनों ने बेहतरीन एक्टिंग की है। इस बीच एंटरटेनमेंट जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड शो को लेकर भविष्यवाणियों की लिस्ट सामने आने लगी है। यानी लोग ऑस्कर नॉमिनेशन प्रेडिक्शन लिस्ट जारी कर रहे हैं। ऐसी ही एक लिस्ट में राम चरण का नाम बेस्ट एक्टर्स की लिस्ट में है।
इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जश्न का माहौल है। न केवल प्रशंसक बल्कि पूरे टॉलीवुड सितारे और आरआरआर की टीम खुश है। हॉलीवुड की मशहूर वैरायटी मैगजीन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरआरआर को ऑस्कर के लिए प्रेडिक्शन लिस्ट में रखा गया है। पत्रिका ने ऑस्कर 2023 भविष्यवाणियों की अपनी सूची में आरआरआर को 2022 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म के रूप में भी नामित किया। अपनी भविष्यवाणी सूची में, राम चरण और जूनियर एनटीआर की आरआरआर को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में शीर्ष 5 में स्थान दिया गया है। इसके अलावा आरआरआर के फ्रेंडशिप सॉन्ग (दोस्ती गीत) को भी बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में टॉप 5 गानों में रखा गया है।