Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
अन्य

झारखंड में ITI प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया दोबारा शुरू…. 737 पदों पर होनी है भर्तियां

Advertisement
नियुक्ति नियमावली में संशोधन के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग की अनुशंसा पर इन पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की सूचना गुरुवार को जारी कर दी है। जिन पदों पर नियुक्ति होगी उनमें 711 नियमित तथा 26 बैकलॉग पद शामिल है।
महत्वपूर्ण तिथि
  • इस नियुक्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए 18 अक्टूबर से 17 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे।
    • 19 नवंबर तक परीक्षा शुल्क का भुगतान होगा।

  • आवेदन के लिए पोर्टल 21 नवंबर तक खुला रहेगा।
  • फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने तथा आवेदन पत्र का प्रिंट आउट डाउनलोड करने के लिए 21 नवंबर तक खुला रहेगा।
  • अभ्यर्थी 22 से 24 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन में संशोधन कर सकेंगे।
    कुल 26 ट्रेडों में नियुक्ति होगी, जिनमें अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता के अनुसार वरीयता का उल्लेख करना होगा।
    नियुक्ति के लिए मेघा सूची का निर्माण लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।जो कंप्यूटर बेस्ड होगीयह परीक्षा तीन पत्रों की होगी पहला पत्र भाषा ज्ञान एवं सामान्य ज्ञान तथा दूसरा पत्र जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा का होगा।
    सामान्य श्रेणी को झारखंड से मैट्रिक पास जरूरी
    • जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा में उर्दू, संथाली, बांग्ला, मुंडारी, हो खड़िया, कुरुख, कुरमाली, खोरठा, नागपुरी पंचपरगानिया, उड़िया में से किसी भी एक भाषा की परीक्षा विकल्प के आधार पर अभ्यर्थी दे सकेंगे।
      • दोनों पत्र क्वालीफाइंग होंगे तथा प्रत्येक में 30% अंक लाना अनिवार्य होगा।
      • इसके अंक मेघा सूची में नहीं जोड़ेंगे।
    • तीसरा पत्र तकनीकी विषय का होगा जिसमें अंकों के आधार पर मेघा सूची तैयार होगी।
    • इन पदों पर नियुक्ति के लिए अन्य योग्यता के अलावा सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के झारखंड के स्कूलों से मैट्रिक उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।
      इसलिए दोबारा शुरू की गई है नियुक्ति परीक्षा
      की नियमावली में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए इंटरमीडिएट भी झारखंड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य कर दिया गया था, जबकि यह परीक्षा मेट्रिक स्तरीय है। इसमें ही संशोधन कर दोबारा नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है
Advertisement

Related posts

भोपाल मध्य प्रदेश। पठान कंट्रोवर्सी में अब संतों की एंट्री,MP में फिल्म को बैन करने की मांग।

pahaadconnection

हफ्ते के पहले दिन बाजार में शानदार उछाल, निफ्टी 17,719 के ऊपर बंद हुआ

pahaadconnection

आयुष शाला ऐक्सपो – 2023 के लिए चिदानंद सरस्वती “मुनि” जी ने दी शुभकामना –

pahaadconnection

Leave a Comment