Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों के रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद का अनुरोध किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से वार्ता कर “द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन से फंसे NIM उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों के रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद का अनुरोध किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता का अश्वासन प्राप्त हुआ है। प्रशिक्षार्थियों को सकुशल निकालने के लिए NIM की टीम के साथ ही जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में डोकरानी बामक ग्लेशियर में आज एवलांच हो गया। जानकारी के अनुसार, एवलांच की चपेट में आने से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान(निम) के 29 लोग वहां फंसे थे। जिन्हें निकालने के लिए निम की तरफ से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान आठ लोगों को वहां से निकाला गया है। 21 लोग अभी भी वहां फंसे हैं। वहीं, इस दौरान निम के दो प्रशिक्षकों के हताहत होने की सूचना है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखण्ड पुलिस एप पारदर्शी पुलिसिंग की ओर एक बड़ा कदम : डीजीपी

pahaadconnection

उत्तराखण्ड प्रिमियर लीग का शुभारम्भ

pahaadconnection

थाना रायवाला पुलिस ने किया टापू में फँसेदो व्यक्तियो का रेस्क्यू

pahaadconnection

Leave a Comment