Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रप्रयाग में एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान GMVN के गेस्ट हाउस स्थित बहुद्देशीय भवन में विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने बच्चों, वृद्धजन और दिव्यागों के लिए तैयार महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट “कवच” भी लांच किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों का दायित्व होना चाहिए कि जनता को किसी तरह की परेशानी ना हो, अगर किसी काम में कोई व्यावहारिक दिक्कत है तो उसका रास्ता निकाला जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील दिवसों को नियमित आयोजित किया जाए साथ ही तहसील दिवसों को और अधिक प्रभावशाली बनाने के साथ-साथ बीडीसी की बैठकों में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य उच्च अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि ग्राम सभा में चौपाल की व्यवस्था भी की जाए, इसके साथ ही हर गांव में साल में एक दिन ग्राम दिवस के रूप में आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि हम सबका दायित्व है कि बेहतर कार्य संस्कृति के साथ काम किया जाए।


मुख्यमंत्री श्री धामी ने विभागों की जनपदीय समीक्षा में पौराणिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन करने, नेशनल हाईवे और अन्य मुख्य मार्गों के आसपास वृक्षारोपण करने के साथ ही चारधाम यात्रा मार्ग पर बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि कीवी उत्पादन, हथकरघा व हस्तशिल्प के उत्पादों को और बढ़ावा दिया जाए साथ ही केदारनाथ धाम में न्यूनतम 15-20 हजार लोगों के रहने की व्यवस्था की जाए व सरकार की योजनाओं एवं अभियान में जनता को सहभागी बनाकर आगे बढ़ाया जाए।

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि  अमृतमहोत्सव  के बाद हम सब अब अमर्तकाल में प्रवेश कर रहे हैं इसलिए विशेष कार्य योजना के साथ हम सब कार्य करें। केदारनाथ तीर्थ यात्रियों को बाबा केदार के दर्शन हेतु पंक्तियों में खड़े होकर इंतजार ना करना पड़े इसके लिए ठोस कार्य योजना तैयार की जाए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सुमंत तिवारी, विधायक रुद्रप्रयाग श्री भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत, बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

महानगर की पेयजल व्यवस्था सुधारे जाने की मांग

pahaadconnection

मन का संताप हरती हैं माता गायत्री : डॉ प्रणव

pahaadconnection

चमोली पुलिस द्वारा ली गयी ट्रैफिक मौहल्ला समिति के सदस्यों की गोष्ठी

pahaadconnection

Leave a Comment