Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
ज्योतिष

आज दीपावली के दिन इस शुभ मुहूर्त में करें माँ लक्ष्मी का पूजन, जाने पूजा की सही विधि

Advertisement

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं में कहा गया है की इस दिन भगवान राम रावण का वध कर और 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या वापस लौटे थे। श्री राम के अयोध्या आने की खुशी में अयोध्यावासियों ने पूरी अयोध्या में घी के दीपक जलाकर रोशनी की थी। तभी से इस पर्व को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष दिवाली का त्योहार आज यानि 24 अक्टूबर 2022, सोमवार के दिन मनाया जा रहा है। इस दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी और धन की देवी कही जाने वाली माता लक्ष्मी का विधि-विधान के साथ पूजन होता है। यह माना जाता है कि अगर मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाएं तो अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। यदि दिवाली के दिन महालक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त में की जाए तो अधिक फलदायी साबित होती है।

Advertisement

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और महानिशा काल में दिवाली का पूजन किया जाता है। दिवाली की पूजा के लिए शुभ समय 24 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 10 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 5 मिनट तक है। इस दौरान सभी गृहस्थ लोग अपने परिवार के साथ दिवाली का पूजन कर सकते हैं।

दिवाली के दिन विधि-विधान से महालक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। इसके लिए आपको सही पूजा विधि के बारे में जानकारी होनी आवश्यक है। दिवाली पर शाम के समय एक चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं। फिर उस पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और श्रीयंत्र समेत सभी देवी-देवताओं की स्थापना करें। इसके बाद कलश में जल भर कर स्थापना करें। इसके बाद भगवान गणेश जी का दूर्वा अर्पित करें और फिर मां लक्ष्मी और गणेश जी का तिलक करें। फिर फल, फूल और मिठाई अर्पित करें। दिवाली के दिन भोग के लिए साबूदाने या चावल की खीर बनाना शुभ होता है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

दानवीर डॉ० महिंद्र शर्मा को एक बार फिर उत्तराखंड सरकार ने नामित किया बद्री केदार मंदिर समिति का का सदस्य

pahaadconnection

घर के वास्तु दोषों को दूर करने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल जरूर करें

pahaadconnection

बुद्ध पूर्णिमा स्नान : गंगा में आस्था की डुबकी

pahaadconnection

Leave a Comment