Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

विधानसभा अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

Advertisement

देहरादून।

उत्तराखंड विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक आहूत की है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि सर्वदलीय बैठक के दौरान आगामी सत्र को लेकर चर्चा वार्ता की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष का कहना है कि आगामी विधानसभा सत्र देहरादून अथवा गैरसैंण कहीं भी हो उसके लिए विधानसभा सचिवालय पूर्ण रुप से तैयार है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में भी यदि सत्र होता है तो उसके लिए भी भराड़ीसैंण विधान सभा परिसर में सत्र से संबंधित सभी व्यवस्थाएं एवं आवश्यक तैयारी पूर्ण है।

Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर के बाद ही आगामी सत्र आहुत किए जाने की उम्मीद जताई है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सोमवार को होने वाली सर्वदलीय बैठक के दौरान सत्र को लेकर ही चर्चा वार्ता होनी है। बता दें कि सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, मौ शहजाद सहित निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा पत्रकार एवं संजय डोभाल को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक सोमवार को अपराहन 3 बजे बजे विधान सभा भवन देहरादून में होनी है

Advertisement
Advertisement

Related posts

साम्प्रदायिकता नहीं सद्भाव है भारत की संस्कृति

pahaadconnection

वृद्ध की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा

pahaadconnection

जानलेवा हमले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment