Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने “देहरादून मैराथन” में किया प्रतिभाग।

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस लाइन रेस कोर्स में Amrit Mahotsav के अन्तर्गत  Run For Unity एवं  Run Against Drugs की थीम पर आधारित “देहरादून मैराथन” में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित इस मैराथन में सभी को राष्ट्रीय एकता एवं नशामुक्ति की शपथ दिलवाते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन राष्ट्रीय एकता में अहम भूमिका निभाते हैं। इस मैराथन में हंस फाउण्डेशन द्वारा भी सहयोग दिया गया।

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने राष्ट्रीय एकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के साथ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। नशे से मुक्ति के लिए सबको दृढ़ संकल्प संकल्प लेना होगा और अन्य लोगों को भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना होगा। एक अच्छे समाज के लिए स्वस्थ शरीर होना जरूरी है।

Advertisement

इस अवसर पर मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री खजान दास, हंस फाउण्डेशन के संस्थापक श्री भोले जी महाराज, माता मंगला, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, बॉलीवुड गायक श्री कैलाश खेर एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मोटर न्यूरॉन डिजीज से ग्रस्त लोगों का हौसला बढ़ाया जाना चाहिए : स्वामी चिदानंद सरस्वती

pahaadconnection

चल रहे तनावपूर्ण माहौल के दृष्टिगत पुलिस पूरी तरह से अलर्ट

pahaadconnection

अमरनाथ यात्रा: आतंकियों पर नकेल कसने के लिए बनी नई रणनीति

pahaadconnection

Leave a Comment