Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का किया भव्य स्वागत

Advertisement

देहरादून। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का यहां जौलीग्रान्ट पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
आज यहां जौलीगरान्ट हवाई अड्डे पर पहुचने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निर्देशित किया कि शीध्र उतरखणड मे दो दिवसीय परिक्षण शिविर का आयोजन किया जाये जिससे युवाओ को समाजवादी विचारधारा एव देश मे जिस प्रकार साम्प्रदायिकता की खेती की जा रही है उससे निपटने के लिए समाजवादी युवाओ को तैयार किया जा सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी देश के बुध्दिजीवियों युवाओं, किसान, मजदूरो एव कर्मचारियों की है, श्रमिक देश की रीड है और उसके अधिकार ही नही छीने जा रहे हैं बल्कि उसका रोजगार समाप्त करने का षडयंत्र किया जा रहा है भाजपा सविधान को नष्ट करने पर आमदा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहाडो पर रोजगार, अचछी स्वास्थ्य सेवायें और उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के पक्षधर हैं और स्थानीय स्तर पर रोजगार नही होने के कारण पलायन पर चिंता व्यक्त की और इसके लिए भाजपा की डबल इंजन की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। स्वागत करने वालो मे मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डाक्टर एस एन सचान, प्रदेश अध्यक्ष शम्भू प्रसाद पोखरियाल, गुलफाम अली, हाफिज मुहम्मद उस्मान, अतुल शर्मा, फुरकान अहमद कुरैशी, मशकुर कुरैशी, चन्द शेखर यादव राजेंद्र परासर, आरिफ वारसी, हाजी हुसैन अहमद, हाजी फजलुरहमान, साजिद अंसारी, सगीर मिर्जा, कुलदीप शर्मा, अरविन्द यादव, अमित यादव, रामपाल नाईक, कपिल जौनसारी, अजय राजपुत, सलीम अंसारी, श्रवण शकधर, सादात उस्मान , आशीष यादव हर्षवर्धन, अतुल यादव, राजपाल यादव व समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यपाल ने की भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना

pahaadconnection

फरासू व चमधार भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट को 90 करोड़ स्वीकृतः डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

नदी का पुश्ता धसने से 5 मकान क्षतिग्रस्त, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

pahaadconnection

Leave a Comment