Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
उत्तराखंड

कृषि मंत्री ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Advertisement

देहरादून ।

प्रदेश के कृषि व कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी बुधवार को देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में 03 नवम्बर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने सभी व्यवस्थाओं समय से पूर्ण करने के मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए. गौरतलब है कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 03 नवम्बर यानी गुरुवार को देहरादून के हाथीबडकला स्थित सर्वे स्टेडियम में राज्य स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement

जिसमें गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का मार्गदर्शन ओर उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थिति रहेंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से 3 हजार से अधिक किसान प्रतिभाग करेंगे। जहां किसानों से सीधे संवाद किया जाएगा। कार्यक्रम में प्राकृतिक कृषि बोर्ड का गठन और मुख्यमंत्री प्राकृतिक कृषि योजना का शुभारम्भ एवं नमामी गंगे प्राकृतिक कृषि कॉरीडोर योजना का शुभारम्भ किया जाएगा। वहीं मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसानों की आय दुगनी करने की दिशा में केंद्र ओर राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मंत्री जोशी ने कहा कि निश्चित तौर पर इस कार्यशाला से प्रदेश भर के किसानों को अवश्य लाभ मिलेगा। इस अवसर पर कृषि निदेशक गौरी शंकर, अपर निदेशक कृषि के.सी. पाठक सहित अन्य प्रशानिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कत्यूर महोत्सव का सांस्कृतिक झांकी के साथ हुआ आगाज

pahaadconnection

उत्तराखंड में भारी बारिश ने मचाया बवाल, सामने आई भयावह तस्वीरें

pahaadconnection

राजभवन में कैंसर जागरूकता एवं रोकथाम विषय पर सेमिनार आयोजित कम जागरूकता की वजह से कैंसर का पता शुरूआती चरण में नहीं लग पाता

pahaadconnection

Leave a Comment