Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

शक्ति नहर में समाई कार, एक लापता

Advertisement

 देहरादून।

विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक कार शक्ति नहर में समा गई। जिसमें सवार एक व्यक्ति लापता हो गया। एक अन्य व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे बाहर निकाला। लापता व्यक्ति और कार की तलाश में कोतवाली पुलिस ने एसडीआरएफ के सहयोग से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जसविंदर सैनी निवासी यमुनानगर हरियाणा और राशिद निवासी समस्तीपुर उत्तर प्रदेश, भीमावाला में यमुना नदी पर बन रहे पुल का निर्माण कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते हैं। आज शनिवार को दोनों कार में सवार होकर काम पर जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे भीमावाला गांव के निकट उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में समा गई। जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जसविंदर को स्थानीय लोगों से रस्से के सहारे नहर से बाहर निकाला, लेकिन राशिद का कुछ पता नहीं चल सका है। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि हादसे के कारणों का पता किया जा रहा है। लापता व्यक्ति की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। कार सवार दूसरे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सामान्य होने पर ही हादसे की असली वजह पता चल पाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

pahaadconnection

जिला योजना समिति की बैठक आयोजित, प्रस्तावित परिव्यय 67.35 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन

pahaadconnection

विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment