Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

राज्य स्थापना दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष रहेंगी भराड़ीसैंण में मौजूद

Advertisement

 देहरादून ।

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की धूम ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विधान सभा भवन भराड़ीसैंण में रहेगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण 9 नवंबर को भराड़ीसैंण में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी। अपने तीन दिवसीय जनपद चमोली के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान 8 नवंबर को विधानसभा अध्यक्ष सड़क मार्ग से विधानसभा भवन भराड़ीसैंण पहुंचेंगी जहां वो राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी।

Advertisement

इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष विधानसभा भवन में व्यवस्थाओं का जायजा भी लेंगी। स्थापना दिवस पर उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराडीसैंण में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगें। बड़ी परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रहेगी। कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा। अपने इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष 10 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के दर्शन भी करेंगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रदेश को अपराध एवं अपराधी मुक्त बनाने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस कटिबद्ध : पुलिस महानिदेशक

pahaadconnection

कैबिनेट मंत्री ने किया कैलेंडर का अनावरण

pahaadconnection

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य अवधेश पंत का स्वागत

pahaadconnection

Leave a Comment