Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

भूख हड़ताल पर बैठे छात्र की हालत बिगड़ी

Advertisement

देहरादून ।

छात्र संघ चुनाव मांग पर डीएवी में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र गोविंद रावत की सोमवार सुबह ताबियत बिगड़ गयी। जिस पर उसे एम्बुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया। वही अन्य छात्रो की हड़ताल जारी है। वहीं कॉंग्रेस के कई नेताओं ने डीएवी पहुंचकर हड़ताल को समर्थन दिया। कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र संघर्ष समिति ने शनिवार दे कॉलेज परिसर में भूख हड़ताल शुरू की है। उनका कहना है कि जब तक चुनाव की घोषणा नहीं की जाएगी, आंदोलन जारी रहेगा। छात्र नेता अंकित बिष्ट ने बताया कि कोरोना के चलते पिछले तीन साल से चुनाव नहीं हो पाया लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद भी सरकार चुनाव को लेकर गंभीर नहीं है। जबकि छात्र संघ चुनाव छात्रों के लिए बेहद जरूरी है। इस दौरान मनमोहन रावत, आकिब अहमद, ऋषभ मल्होत्रा, राहुल जग्गी रितिक, सुमित श्रीवास्तव और अमन भटनागर सहित कई छात्र मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अफवाहों पर ध्यान न दें : चमोली पुलिस

pahaadconnection

राज्यपाल ने अर्पित की दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि

pahaadconnection

महिला मोर्चा ने किया नीतीश कुमार का पुतला दहन

pahaadconnection

Leave a Comment