Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

कांग्रेस की यात्रा अब सरकार को कोसने और आरोप प्रत्यारोप तक सीमित हो गयी : चौहान

Advertisement

देहरादून।

भाजपा ने कांग्रेस के द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा की सार्थकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यात्रा अब सरकार को कोसने और आरोप प्रत्यारोप तक सीमित हो गयी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि जैसे हालात दिखाई दे रहे है, उससे लग रहा है कि कांग्रेस संकट मे है। सकारात्मक और और सौहार्द का वातावरण सृजित कर कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का दावा कर रही है, लेकिन यात्रा शुरू होते ही अपने पुराने ढर्रे पर लौटती नजर आ रही है। ऐसा वह पार्टी मे गुटबाजी और पार्टी के बड़े नेताओं के द्वारा यात्रा से कन्नी काटने के बाद सार्वजनिक रूप से फजीहत को बचाने के लिए आरोप प्रत्यारोप का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी के मामले मे कांग्रेस सरासर राजनीति कर रही है, जबकि मामले की जाँच एसआईईटी कर रही है। कांग्रेस को किसी यात्रा से कोई लेना देना नही है और बिना राहुल सोनिया परिक्रमा के उसकी कोई भी यात्रा पूरी नही होने वाली है। काग्रेस को सकारात्मक राजनीति की राह पकड़ने की जरूरत है, क्योंकि इसे बिना उसका उद्धार नही होने वाला है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

विदेशी नागरिकों की सूचना न देने पर होटल स्वामी पर मुकदमा पंजीकृत

pahaadconnection

सीएम ने किया कारगिल शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित

pahaadconnection

सूर्यकांत धस्माना बैठे उपवास पर

pahaadconnection

Leave a Comment