Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

श्रीमती बीना बहुगुणा को उक्रांद ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Advertisement

देहरादून।

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी व रायपुर ब्लॉक की पूर्व प्रमुख श्रीमती बीना बहुगुणा के निधन पर उक्रांद द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। रायपुर ब्लॉक की पूर्व प्रमुख श्रीमती बीना बहुगुणा का निधन कल इंद्रेश हॉस्पिटल मे डेंगू के कारण हुआ। उनके निधन पर दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील ध्यानी, शिव प्रसाद सेमवाल, प्रमिला रावत व शकुंतला रावत ने उनके निवास पर जाकर श्रद्धांजलि देते हुआ बीना बहुगुणा की अंतिम यात्रा मे शामिल हुए। श्रीमती बहुगुणा प्रखर उत्तराखंड आंदोलनकारी रही है। राज्य आंदोलन के दौरान प्रत्येक मूवमेंट मे बढ़ चढ़ कर भाग लिया। एक जुझारू मेहनती व्यक्तित्व बीना बहुगुणा का रहा। उक्रांद मे रहते उन्होंने अनेको जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। राज्य निर्माण के पश्चात् उनके उग्र जज्बातो का उदाहरण ज़ब मुलायम सिंह यादव उत्तराखंड देहरादून आये तो बीना बहुगुणा से रहा नहीं गया व वह मंच तक पहुंची और मुलायम सिंह यादव का विरोध किया।मिलनसार प्रवृति की साधारण महिला असमय इस संसार को छोड़ गयी। उनके एक बेटा और बेटी है तथा पति राजेश बहुगुणा उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के उप कुलपति है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

विधानसभा और लोकसभा का परिसीमन क्षेत्रफल के आधार पर किया जाए : धीरेंद्र प्रताप

pahaadconnection

एयर इंडिया के विमान में शीशे में दरार के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर आप्तकालीन लेंडिग की गयी

pahaadconnection

बर्दाश्त नहीं होगी फूट डालो राज करो की राजनीति

pahaadconnection

Leave a Comment