Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होने भराड़ीसैंण पहुंची विधानसभा अध्यक्ष

Advertisement

गैरसैंण 8 नवंबर. उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण आज राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होने भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पहुंची. इस मौके पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया गया.

Advertisement

भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष ने परिसर का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने सभा मंडप सहित भवन के विभिन्न कक्षों का मुआयना किया. विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली| साथ ही 9 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियो को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए.

Advertisement

बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष अपने जनपद चमोली के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पहुंची हैं.

Advertisement
Advertisement

Related posts

नवरात्र के अवसर पर कमल मेंहदी कार्यक्रम का आयोजन

pahaadconnection

उत्तराखण्ड के वांछित भगोड़े को संयुक्त अरब अमीरात से भारत वापस लाया गया

pahaadconnection

फर्जी रजिस्ट्री घोटाले में शामिल एक और अभियुक्त गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment