Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

महाराज ने दी प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनायें

Advertisement

देहरादून।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की 23वीं वर्षगांठ पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 9 नवंबर, 2000 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में वर्षों से चली आ रही पृथक राज्य की मांग को जनभावनाओं के अनुरूप पूर्ण किया गया। उसके पश्चात प्रदेश को संवारने और विकसित करने का काम आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा रहा है। श्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास का जो भी काम हुआ है, वह इस बात का प्रमाण है कि अब पहाड़ का पानी और जवानी, दोनों यहां के काम आ रहे हैं। उन्होने राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनायें देते हुए कहा कि प्रकृति की गोद में बसा यह राज्य यूं ही विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर होता रहे ऐसी हम कामना करते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

बिजली दरों में करीब सात प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

pahaadconnection

कभी भी हो सकती है दायित्वों की घोषणा

pahaadconnection

महाजनसंपर्क अभियान 5 जुलाई तक संचालित करनें का निर्णय

pahaadconnection

Leave a Comment