Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

मसूरी विन्टरलाईन महोत्सव के लिये कलैण्डरवार कार्यक्रम निर्धारत करने के निर्देश

Advertisement

देहरादून ।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में माह दिसंबर के आखरी सप्ताह में आयोजित होने वाले मसूरी विन्टरलाईन महोत्सव के आयोजन के संबंध में ऋषिपर्णा सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विन्टरलाईन महोत्सव में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

Advertisement

बैठक में जिलाधिकारी ने विन्टरलाईन महोत्सव में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृखलाओं में प्रतिदिन के कार्यक्रम निर्धारित करने तथा महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों की सूची बनाने तथा कलैण्डरवार कार्यक्रम निर्धारत करने के निर्देश दिए। साथ ही स्टार कलाकारों एवं राज्य के लोक कलाकारों से संपर्क करते हुए कार्यक्रम में आमंत्रित करने तथा अन्य राज्यों के लोक कलाकारों को भी कार्यक्रम में प्रतिभाग करवाए जाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने विन्टरलाईन महोत्सव में विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जनभागीदारी के साथ ही स्कूली बच्चों से भी सुझाव प्राप्त करते हुए कार्यक्रम निर्धारित करने तथा स्थानीय उत्पादों सहित अन्य राज्यों के उत्पाद के स्टाॅल भी कार्यक्रम में सम्मिलित करने के निर्देश दिए।

Advertisement

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मसूरी अनुज गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, उप जिलाधिकारी मसूरी शैलेन्द्र नेगी, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चैधरी, एसई एमडीडीए एचसीएस राणा, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चैहान, अधि0 अभि0 लोनिवि डीसी नौटियाल, अधि0 अधिकारी नगर पालिका परिषद मसूरी राजेश नैथानी, आईटीबीपी से धमेन्द्र भण्डारी संस्कृति विभाग से अनिल कुमार श्रीवास्तव व विजय भण्डारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement

Related posts

देहरादून। कैंट विधानसभा मे आज भारतीय जनता पार्टी देहरादून के महानगर अध्यक्ष ने संगठनात्मक विषयों को लेकर बैठक आयोजित की। जिसमे अनेक विषयों पर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी देहरादून के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कैंट विधानसभा की बूथ सत्यापन, मन की बात’ एवं अन्य संगठनात्मक विषयों को लेकर के आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विधायिका श्रीमती सविता कपूर के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानस को आशा, उत्साह, आत्मविश्वास एवं नवाचार से भरने वाले सेवा, सुरक्षा, सुशासन और समग्र विकास के गौरवशाली एवं निर्माणकारी 09 वर्ष पूर्ण हो गये हैं। राष्ट्रीय गौरवों के पुनर्स्थापन एवं विरासतों के संरक्षण-संवर्धन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विराट दूरदर्शी नेतृत्व में ‘नया भारत’ वैश्विक पटल पर शक्ति, समृद्धि एवं संभावनाओं के विराट केंद्र के रूप में इन 09 वर्षों में स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकनिष्ठ मार्गदर्शन में अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत, ग्रामोदय से राष्ट्रोदय एवं एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पनाएं साकार हो रही हैं। बैठक में मण्डल अध्यक्षा प्रेम नगर कांवली श्रीमती अंजू बिष्ट, जीएमएस मण्डल अध्यक्ष सुमित पाण्डे, दोनों मण्डलों के महामंत्री, मण्डल प्रभारी प्रेमनगर कांवली राजेश काम्बोज, पार्षद, पराजित पार्षद प्रत्याशी, मनोनीत पार्षद, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी आदि उपस्थित थे।

pahaadconnection

सैनिक विश्राम गृह के जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण

pahaadconnection

तेज बारिश में बाइक फिसलने से युवक घायल

pahaadconnection

Leave a Comment