Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

11 नवंबर को आशा संगिनी एप की शुरूआत करेंगे स्वास्थ्य मंत्री एप के जरिये होगी आशा वर्करों के काम की निगरानी

Advertisement

देहरादून।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को घर-घर पहुंचाने वालीं आशा वर्करों के काम की निगरानी अब एप के जरिये होगी। साथ ही उन्हें प्रति माह भुगतान भी एप से ऑनलाइन किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत 11 नवंबर को आशा संगिनी एप की शुरूआत करेंगे। एनएचएम के माध्यम से प्रदेश में लगभग 12 हजार आशा वर्कर तैनात हैं। इनके माध्यम से मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण करने के अलावा स्वास्थ्य संबंधित डाटा तैयार किया जाता है।

Advertisement

आशा वर्करों के काम की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने संगिनी एप तैयार किया है। इस से उच्च अधिकारी उनके काम की मॉनीटरिंग करेंगे। काम के आधार पर उन्हें हर महीने ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा। इसके लिए आशा वर्करों को कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एनएचएम के तहत आशा वर्करों को स्मार्ट फोन भी दिए जा रहे हैं। प्रभारी सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि आशा वर्करों के लिए संगिनी एप तैयार कर लिया गया है। 11 नवंबर को स्वास्थ्य मंत्री इस एप को लांच करेंगे। आशा वर्कर एप पर अपने काम को अपलोड करेंगे। जिसकी निगरानी सीधे अधिकारी कर सकेंगे। इससे आशाओं को भुगतान भी ऑनलाइन होगा। इसी दिन वह राजकीय मेडिकल कॉलेज दून में नए ओटी भवन का उद्घाटन करेंगे

Advertisement
Advertisement

Related posts

मानसिक रूप से पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास केंद्र में शयन कक्षों का रेखा ने किया लोकार्पण

pahaadconnection

अवध के लिए रवाना हुई पहली ट्रेन, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

pahaadconnection

जनपद देहरादून के 1100 स्थानों मे चलाया गया एक घंटा वृह्द सफाई अभियान

pahaadconnection

Leave a Comment