Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

18 दिसंबर को गढ़वाल राइफल मनाएगा रेजिंग डे, सीएम धामी कार्यक्रम में होंगे शामिल

Advertisement

देहरादून।

रविवार को न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में गढ़वाल रायफ़ल्स पूर्व सैनिक एसोसीयेसन के अध्यक्षौं ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। इस अवसर पर काबीना मंत्री गणेश जोशी ने सभी पूर्व सैनिकों का स्वागत किया और सभी की सराहना भी की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सेना के अपने अनुभवों को भी पूर्व सैनिकों के साथ साझा किया। इस अवसर पर गढ़वाल रायफ़ल्स पूर्व सैनिक एसोसीयेसन के पदाधिकारियों ने दिसंबर माह में पूर्व सैनिकों कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया। 18 दिसंबर को देहरादून में गढ़वाल राइफल के पूर्व सैनिकों का रेजिंग-डे कार्यकम का आयोजन किया जाएगा। जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं इसके साथ ही एसोसीयेसन के पाधिकारियों ने मंत्री जोशी से सैनिकों के कार्यक्रम के लिए जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने आश्वासन देते हुए शीघ्र जमीन उपलब्ध कराने की बात कही।

Advertisement

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। प्रदेश सरकार सैनिकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है, उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए शरहद पर खड़ा हर पांचवां जवान उत्तराखंड का वीर सपूत होता है। इसलिए उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में सैन्यधाम का भव्य निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शहीद सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई है। इस अवसर पर कैप्टन धनीराम नैनवाल, सूबेदार मेजर तीरथ सिंह रावत, कैप्टन बी एस कुंवर, नायक गिरीश जोशी, कैप्टन विजय सिंह नेगी, कैप्टन मानवेंद्र सिंह रावत,कैप्टन के.एस नेगी, कैप्टन एनडी बस्तीयाल, कैप्टन हिम्मत सिंह बिष्ट, कैप्टन डी.एस रावत, कैप्टन एसएस नेगी, कैप्टन धन सिंह रावत, कैप्टन बी एस रावत, कैप्टन अमर सिंह, नायक सूबेदार खिलाफ सिंह रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement

Related posts

शिवसेना ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

pahaadconnection

17 अगस्त को मनाया जायेगा घी संक्रांति का त्योहार

pahaadconnection

ईद-उल-अजाह के अवसर पर यातायात पुलिस ने जारी किया डायवर्ट प्लान

pahaadconnection

Leave a Comment