Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दो सवारियों की मौत

Advertisement

देहरादून/चमोली। गोपेश्वर में घिंघराण में हुई बोलेरो वाहन दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस को देर रात घटना की सूचना मिली। चमोली जिले के गोपेश्वर में घिंघराण सड़क पर बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो सवारियों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए हैं।

Advertisement

देर रात पुलिस को घटना की सूचना मिली। मिली जानकारी के अनुसार वाहन में पांच लोग सवार थे। जिसमें से रोहित पुत्र पान सिंह (32) निवासी नेल कुड़ाव की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य चार घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया। हायर सेंटर ले जाते वक्त एक गंभीर घायल संतोष पुत्र विजय सिंह (32) निवासी नेल कुड़ाव ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पुलिस ने सुनी लोगों की समस्याएं, किया त्वरित निस्तारण

pahaadconnection

महिला आरक्षी रोशनी कर रहीं जन-जागरुकता के साथ ही लोगों की मदद

pahaadconnection

विधि- विधान से खुले तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट

pahaadconnection

Leave a Comment