Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कानून व्यवस्था ड्यूटी के दृष्टिगत डीएवी इंटर कॉलेज में उपस्थित छात्र, छात्राओं को नशा मुक्त अभियान

Advertisement

डीएवी इंटर कॉलेज में दी गौरा शक्ति एप की जानकारी देहरादून. शांति, कानून व्यवस्था ड्यूटी के दृष्टिगत डीएवी इंटर कॉलेज में उपस्थित छात्र, छात्राओं को नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत नशे के दुष्प्रभाव व नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान में पुलिस के सहयोग की शपथ एवं गौरा शक्ति एप की जानकारी देकर जागरूक किया गया.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन, तत्वधान में आज प्रभारी निरीक्षक थाना बसंत बिहार द्वारा शांति, कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान डीएवी इंटर कॉलेज में उपस्थित छात्र छात्राओं एवं अध्यापकों को वर्तमान में प्रचलित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन में नशा मुक्त अभियान उत्तराखंड अभियान के संबंध में नशे के दुष्प्रभाव व नशे से दूर रहने की नसीहत दी गई एवं गौरा शक्ति एप का व्यापक प्रचार प्रसार कर गौरा शक्ति एप ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण ऐप उपलब्ध महिलाओं के वैधानिक अधिकार तालिका महत्वपूर्ण नंबरों की सूची एवं कॉल के संदर्भ में ऐप में उपलब्ध विशेषताओं तथा ऐप संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई.
उक्त अभियान प्रचलित है जिस के संबंध में थाना क्षेत्र स्थित स्कूल, कॉलेज, ट्यूशन संस्थान में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा हे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

भाजपा ने किया विधानसभा उपचुनाव तारीखों की घोषणा का स्वागत

pahaadconnection

पटवारी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में एक और गिरफ्तार

pahaadconnection

हरियाली और नई फसल की शुरुआत का महोत्सव हरेला पर्व : स्वामी चिदानन्द सरस्वती

pahaadconnection

Leave a Comment