Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्साह पूर्वक मनाई पोह महीने की संग्राद एवं बाबा फ़तेह सिंह का जन्म दिवस

Advertisement

देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार देहरादून के तत्ववाधान में पोह महीने की संग्राद एवं साहिबजादा बाबा फ़तेह सिंह जी का जन्म दिवस कथा – कीर्तन के रूप में उत्साह एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। प्रात: नितनेम के पश्चात भाई सतवंत सिंह ने आसा की वार का शबद ” पोख तुखार न वीआपई कंठ मिलिआ हर नाहु ” एवं ” मेरा लागो राम सिऊं हैत, सतगुरु मेरा सदा सहाई जिन दुख का काटिआ कैत “का गायन कर संगत क़ो निहाल किया। हेड ग्रंथी ज्ञानी शमशेर सिंह ने कथा करते हुये कहा कि पोह महीने में उन लोगों क़ो दुख नहीं होता जो लोग प्रभु के साथ जुड़ कर रहतें हैँ उनका मन प्रभु के रंग में रंग जाता है और प्रभु के दर्शनों की इच्छा जीवन लगी रहती है वो पूरी हो जाती है। प्रभु का सहारा एवं की हुई सेवा जीवन में लाभ बढ़ाती हैँ, ज्ञानी जी ने साहिबजादा बाबा फ़तेह सिंह जी के जन्म दिवस की संगत क़ो वधाई दी। गुप्त परिवार द्वारा रखे गये श्री अखण्ड पाठ साहिब के भोग डाले गये। कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरु का लंगर छका। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान गुरबक्श सिंह राजन, महासचिव गुलज़ार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, चरणजीत सिंह चन्नी, मंजीत सिंह, अमरजीत सिंह छाबड़ा, सतनाम सिंह, दविंदर सिंह भसीन, राजिंदर सिंह राजा, सेवा सिंह मठारु, गुरप्रीत सिंह जौली,दविंदर सिंह सहदेव, जसवंत सिंह सप्पल, गुरदेव सिंह साहनी, गगनदीप सिंह दुग्गल आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, अपने जन्मदिन पर सीनियर लीडर थोरात ने दिया इस्तीफा

pahaadconnection

11 नवंबर को आशा संगिनी एप की शुरूआत करेंगे स्वास्थ्य मंत्री एप के जरिये होगी आशा वर्करों के काम की निगरानी

pahaadconnection

शांतिकुंज में तीन दिवसीय नारी जागरण शिविर का समापन

pahaadconnection

Leave a Comment