Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

18 दिसम्बर को आयोजित की जा रही पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा

Advertisement

देहरादून 17 दिसंबर. अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/नोडल अधिकारी परीक्षा के. के. मिश्रा की अध्यक्षता में लोक सेवा आयोग द्वारा 18 दिसम्बर को आयोजित की जाने वाली पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। लोक सेवा आयोग द्वारा 18 दिसंबर 2022 को 11 बजे से 1 बजे तक जनपद में 76 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस आरक्षी, आईआरबी, अग्निशामक भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें 29 हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ नोडल अधिकारी परीक्षा द्वारा नामित किए गए सेक्टर ,जोनल मजिस्ट्रेट ,केंद्र व्यवस्थापक को भर्ती परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए गए। इस हेतु परीक्षा शान्ति पूर्ण संपन्न कराने हेतु परीक्षा केंद्रों पर धारा144 भी लागू की गई है। सभी केंद्रों पर पुलिस बल की भी तैनाती होगी, किसी प्रकार की नकल को रोकने के लिए चेकिंग भी की जाएगी , सीसीटीवी कैमरे भी सेंटर पर होंगे। निर्देशित किया गया कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट केन्द्र पर मौजूद रहकर परीक्षा संपन्न कराएंगे। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी कार्य करेगा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर , पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उप जिलाधिकारी सदर एवं संबंधित अधिकारियों सहित अन्य पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

30 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे राज्य निर्माण आंदोलनकारी : धीरेंद्र प्रताप

pahaadconnection

जट्ट सिख वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया दिपावली का पर्व

pahaadconnection

जनता के आशीर्वाद से ही उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का सपना साकार हो पाया

pahaadconnection

Leave a Comment