Pahaad Connection
जीवनशैलीBreaking News

बेसन और दूध का एक साथ इस्तेमाल करने से आपकी स्किन को मिलेंगे अनेक लाभ

Advertisement
त्वचा के लिए दूध बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। बहुत से लोग अपने चेहरे को साफ करने के लिए दूध का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा बेसन का उपयोग भी त्वचा के ऊपर निखार लाने के लिए किया जाता है। यह दोनों ही चीजें हमारी त्वचा के लिए बहुत ज्यादा अच्छी होती है। लेकिन इन दोनों का एक साथ इस्तेमाल बहुत ही स्किन समस्याओं को दूर करता है। इसके बारे में आपको विस्तार से बताएंगे। अगर आप दूध और बेसन का एक साथ उपयोग करते हैं तो इससे त्वचा के दाग-धब्बे और एजिंग भी दूर होती है। आइए इस बारे में विस्तार से बात करते हैं।
अगर आप अपने चेहरे के अनचाहे बालों को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए बेसन और दूध का एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। आप उसमें नींबू का रस ऐड कर सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाएं। लगाने के बाद 15-20 मिनट इसे छोड़ दें। उसके बाद रगड़कर इसे साफ करें। इससे आपकी त्वचा साफ और सुंदर दिखाई देगी। आप दूध और बेसन का उपयोग फेस पैक के तौर पर कर सकते हैं। इसके लिए बेसन और दूध को बराबर मात्रा में लेकर एक अच्छा पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे के ऊपर अच्छे तरीके से लगाएं। अब इसे सूखने तक इसे रहने दें। उसके बाद चेहरे को धो लें। इस उपाय से आपके चेहरे के ऊपर निखार आता है। साथ ही टैनिंग भी दूर होती है। इन दोनों के प्रयोग से चेहरे की अंदर से सफाई होती है। हफ्ते में दो से तीन बार आप इस खास उपाय को जरूर करें।
Advertisement

Related posts

मानक दिवस पर जेआरसी सराय ख्वाजा की सराहनीय प्रस्तुति

pahaadconnection

गौरव पांडे अल्मोड़ा से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त

pahaadconnection

नौसेना स्टाफ प्रमुख ने किया नौसेना बेस कारवार में 600 आवासीय आवास का उद्घाटन

pahaadconnection

Leave a Comment