Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

413 केंद्रों पर 1.30 लाख उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

Advertisement


देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से प्रदेश में कांस्टेबल (सिपाही) भर्ती की परीक्षा आज पुलिस के कड़े पहरे में 413 केंद्रों पर हुई। इस दौरान हर जिले में डीएम-एसएसपी के स्तर से पूरी सरकारी मशीनरी लगाई गई थी। परीक्षा के लिए एक लाख 30 हजार 445 उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। सर्दियों के मौसम की वजह से आयोग ने परीक्षा का समय 11 बजे से एक बजे तय किया था। लेकिन उम्मीदवार 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि हर परीक्षा केंद्र के आसपास धारा-144 लागू रही। कांस्टेबल भर्ती के चलते पुलिस ने विशेष एक्शन प्लान बनाया था। सूत्रों के मुताबिक, विशेषकर मैदानी जिलों में होटल, रिजॉर्ट और कोचिंग संस्थानों पर निगाह रखी गई। यहां आने-जाने वालों की पूरी डिटेल जुटाई गई थी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

रन फॉर हेल्थ प्रतियोगिता का आयोजन

pahaadconnection

242 यात्रियों को लेकर लंदन जा रहा एअर इंडिया विमान अहमदाबाद में क्रैश

pahaadconnection

मॉक अभ्यास : उत्तराखंड में आया 5.8 रियेक्टर स्केल का भूकंप

pahaadconnection

Leave a Comment