Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सैनिक कल्याण मंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ को लिखा पत्र

शपथ
Advertisement

मार्ग का नाम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखें जानें का अनुरोध
देहरादून, 21 दिसंबर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर जनपद देहरादून के अंतर्गत बिन्दालपुल से गढ़ीकैंट तक मालरोड़ मार्ग का नाम परिवर्तित कर भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ स्व. जनरल बिपिन रावत जी के नाम से रखें जानें का अनुरोध किया।
मंत्री जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अनुरोध करते हुए कहा कि विधान सभा क्षेत्र मसूरी, जनपद देहरादून (उत्तराखण्ड) के अन्तर्गत बिन्दालपुल से गढ़ीकैंट तक मालरोड़ मार्ग स्थित है। यह मार्ग अंग्रेजों के जमाने से सैनिकों एंव जनसामान्य यातायात हेतु संचालित है। यह सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है। सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा जनहित एवं सैन्य हित में जनपद देहरादून के अन्तर्गत बिन्दालपुल से गढ़ीकैंट तक मालरोड़ मार्ग का नाम परिवर्तित कर भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत जी के नाम से रखा जाए उन्होंने कहा इससे हमारे प्रदेश ही नहीं अपितु समुचित देश के लिए गौरव की बात होगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल ने की पुलिस महानिदेशक से मुलाकात

pahaadconnection

असमानताओं को समाप्त करने का सबसे अच्छा तरीका गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : उपराष्ट्रपति

pahaadconnection

38वें राष्ट्रीय खेल में प्रदेश की महिलाओं ने 10 हजार मीटर दौड़ में जीते रजत और कांस्य पदक

pahaadconnection

Leave a Comment