Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया आस्ट्रेलिया सरकार का आभार व्यक्त

सौरभ बहुगुणा
Advertisement

देहरादून 21 दिसम्बर। मंत्री पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन उत्तराखण्ड सरकार सौरभ बहुगुणा,द्वारा अध्ययन भ्रमण के द्वितीय दिवस में श्री डगल्ड सॉन्डर्स, राज्य कृषि मंत्री, न्यू साउथ वेल्स, आस्ट्रेलिया के साथ निर्वाचन कार्यालय डब्बों आस्ट्रेलिया में बैठक की गयी।

मंत्री द्वारा सर्वप्रथम दिसम्बर 2019 में आस्ट्रेलिया से आयातित मैरीनों भेड़ों की सफलता पर आस्ट्रेलिया सरकार का आभार व्यक्त किया गया तथा श्री डगल्ड सॉन्डर्स, राज्य कृषि मंत्री न्यू साउथ वेल्स को उत्तराखण्ड की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट की। पशुपालन मंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा आस्ट्रेलिया के भेड़ पालको द्वारा अपनाई जा रही तकनीकी तथा आधुनिक मेड़ पालन विधि को उत्तराखण्ड राज्य में अपनाने व उत्तराखण्ड राज्य के पशुपालको के प्रशिक्षण व कौशल विकास तथा सूचना हस्तांतरण में न्यू साउथ वेल्स सरकार से सहयोग किये जाने का अनुरोध किया गया। साथ ही कृषि, डेयरी विकास, मत्स्य पालन व अन्य हेतु आस्ट्रेलिया के साथ संभाव्य व्यापार की संभावनाओं पर चर्चा की गयी। श्री डगल्ड सॉन्डर्स, राज्य कृषि मंत्री, न्यू साउथ वेल्स, आस्ट्रेलिया राज्य कृषि मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया न्यू साउथ वेल्स सरकार उत्तराखण्ड राज्य में भेड़ पालन, डेयरी विकास, मत्स्य पालन व अन्य क्षेत्रों में सहयोग प्रदान करने हेतु तैयार हैं जिस हेतु उत्तराखण्ड सरकार व न्यू साउथ वेल्स सरकार के मध्य MoU / Joint Venture का प्रस्ताव रखा गया जिसके अन्तर्गत, Technology / Information transfer- Consultation o Training and Skill Development इत्यादि पर कार्य किया जाएगा। इस हेतु द्वारा राज्य कृषि मंत्री न्यू साउथ वेल्स द्वारा कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार सौरभ बहुगुणा की ओर से प्रस्ताव भेजने का अनुरोध किया गया। साथ ही राज्य कृषि मंत्री न्यू साउथ वेल्स द्वारा मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार को माह जनवरी /फरवरी 2023 में आस्ट्रेलिया का दौरा करने हेतु आमंत्रित किया गया। बैठक के दौरान डा. अविनाश आनन्द, अपर निदेशक/ मुख्य अधिशासी अधिकारी, उत्तराखण्ड भेड एवं ऊन विकास बोर्ड, देहरादून, उत्तराखण्ड तथा मैथ्यू कोडिंगटन, निदेशक, स्टड मैरीनों ब्रीडर्स एसोसिएशन, न्यू साउथ वेल्स, आस्ट्रेलिया उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

श्री केदारनाथ धाम यात्रा वर्ष 2025 का सफल समापन

pahaadconnection

अगर आप वजन को कम करना हैं तो इन चीजों को डायट में करें शामिल

pahaadconnection

92.16 मिलियन टन कोयले को युक्तिसंगत बनाया गया

pahaadconnection

Leave a Comment