Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

उत्तराखंड में 97 पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों को पदक की घोषणा

पुलिस
Advertisement

उत्तराखंड में गणतंत्र दिवस-2023 के अवसर पर सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिए 97 पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों को पदक दिए जाने की घोषणा की गई है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह इन सभी को उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान करेंगे।

 

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि सराहनीय सेवा के लिए (सेवा आधार पर) राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक दो अधिकारियों दिनेश चन्द्र बडोला, पुलिस उपाधीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र, नरेन्द्रनगर और पूरन सिंह रावत, निरीक्षक गोपनीय सहायक पुलिस मुख्यालय को प्रदान किया जाएगा।

Advertisement

 

जबकि उत्कृष्ट सेवा के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह कुल 08 अधिकारी तथा कार्मिकों को दिया जाएगा। इस पदक के लिए विपिन चन्द्र पन्त, उपाधीक्षक, जनपद चम्पावत, हर्षवर्धन तोमर, निरीक्षक (एम) एसडीआरएफ, सम्बद्ध पुलिस मुख्यालय, हरक सिंह निरीक्षक, एसडीआरएफ, ख्याली दत्त जोशी, उप निरीक्षक, दूरसंचार मुख्यालय, गजपाल सिंह रावत, ग्रुप नायक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, मंगल सिंह अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद नैनीताल, योगेन्द्र सिंह अपर उप निरीक्षक, आरमोरर, एसडीआरएफ और दिनेश चन्द्र अपर ग्रुप नायक, एटीसी हरिद्वार को चयनित किया गया है।

Advertisement

 

वहीं डीजीपी के अनुसार, विशिष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह हेतु जगदीश चन्द्र पंत, प्रतिसार निरीक्षक, जनपद देहरादून, प्रमोद पेटवाल, निरीक्षक, दूरसंचार मुख्यालय और विमलेश्वर प्रसाद रतूड़ी, उप निरीक्षक (एम) पुलिस मुख्यालय सहित कुल 3 कार्मिकों का नाम निश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि सराहनीय सेवा के लिए (सेवा आधार पर) सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह 14 अधिकारी/कार्मिकों को दिया जाएगा। इनमें शिवकुमार, उपाधीक्षक, राजभवन सुरक्षा, प्रतीमा भट्ट, निरीक्षक, नागरिक पुलिस, जनपद ऊधमसिंहनगर, राम प्रकाश भट्ट, दलनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी, मारूत शाह निरीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सोरण सिंह, उप निरीक्षक (एम)/गोपनीय सहायक पुलिस मुख्यालय, चन्द्रमोहन सिंह नेगी, उप निरीक्षक (एमटी), 40वीं वाहिनी पीएसी, मुकेश कुमार अपर उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस, जनपद टिहरी गढ़वाल का नाम चयनित किया गया है।

Advertisement

 

डीजीपी ने बताया कि इनके साथ इस श्रेणी में ही दीपा सती व्यास, उप निरीक्षक (एम) पुलिस मुख्यालय, सत्यानन्द अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद देहरादून, होरी लाल सिमल्टी, मुख्य आरक्षी चालक, अभिसूचना मुख्यालय, नन्दन सिंह मुख्य आरक्षी 43 नागरिक पुलिस, जनपद नैनीताल, शिवराज सिंह, मुख्य आरक्षी विशेष श्रेणी 105 नागरिक पुलिस, जनपद नैनीताल, पवन कुमार शर्मा, आरक्षी, नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय और नवीन चन्द्र जोशी, लीडिंग फायरमैन, जनपद बागेश्वर को भी चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त कुल 70 अधिकारी/कार्मिकों को विशिष्ट कार्य हेतु सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह के लिए भी चयनित किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जनपदों में लगाया गया डिजिटल स्पीड साईन बोर्ड

pahaadconnection

भारत के विकसित राष्ट्र एवं विश्वगुरू बनने का रास्ता समुद्र से होकर गुजरेगा : राज्यपाल देहरादून.

pahaadconnection

नशा मुक्त हरियाणा अभियान के अंतर्गत नशा समाप्त करने की अपील

pahaadconnection

Leave a Comment