Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

दस लाख छात्र लाइव जुड़ेंगे परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में, दो छात्रों से पीएम करेंगे बातचीत

प्रधानमंत्री
Advertisement

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में आज उत्तराखंड राज्य से दस लाख से भी अधिक छात्र छात्राओं के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

 

इन सभी छात्र छात्राओं के द्वारा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए कक्षा नवीं से लेकर बाहरवीं तक के इन छात्र छात्राओं के विद्यालयों में जरुरी व्यवस्थाए कर ली गयी हैं।  प्रधानमंत्री के इस परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान पीएम से संवाद करने के लिए उत्तराखंड राज्य से दो बच्चा का भी नामांकन किया गया है। राज्य के अलग अलग स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ ही साथ प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम के साथ जुड़ेंगें। उनके साथ साथ प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक के अलावा राज्य के पद्म पुरस्कार प्राप्तकर्ता, शिक्षा, कला एवं संस्कृति से जुड़े महानुभाव, नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के जनप्रतिनिधि भी राज्य के अलग अलग हिस्सों से इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे। यह कार्यक्रम राज्य के लगभग 5500 शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में से संचालित होगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड में 15 साल पुराने सभी सरकारी वाहन हो जाएंगे कबाड़

pahaadconnection

वित्त वर्ष 2024-25 में इफको का शानदार प्रदर्शन, नैनो उर्वरकों की बिक्री में 47% की वृद्धि

pahaadconnection

5892 पोलिंग स्टेशन को वेबकास्टिंग में लिया जायेगा : जोगदंडे

pahaadconnection

Leave a Comment