Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव मदद दी जायेगी : मुख्यमंत्री

Advertisement

 देहरादून ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में 37वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 कि.मी. रेस वाक में नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली मानसी नेगी और एथलीट सूरज पंवार ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने दोनों एथिलीट को एक-एक लाख रूपये की धनराशि देने की घोषणा की।

Advertisement

खेल विभाग की नियमावली के मानकों के अनुसार पदक जीतने पर जो धनराशि दी जाती है, इन दोंनों खिलाड़ियों को वह धनराशि भी दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने दोनों एथलीट को आगामी खेलों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी राज्य सरकार द्वारा ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव मदद दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने दोनों एथलीट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर उप क्रीडा अधिकारी एवं इन दोनों खिलाड़ियों के कोच श्री अनूप बिष्ट एवं एथलीट मनीष बिष्ट मौजूद थे

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीएम धामी ने आज देहरादून में आयोजित “लखपति दीदी मेला” कार्यक्रम में प्रतिभाग कर महिलाओं को “लखपति दीदी” के रूप में सम्मानित किया।

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने अर्पित की शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

pahaadconnection

2 साल से शासन में धूल फांक रही घोटाले की रिपोर्ट

pahaadconnection

Leave a Comment